हसौद विवाद का शांतिपूर्ण समाधान, भीम आर्मी ने पेश की भाईचारे की मिसाल
आरोपी युवराज साहू एवं उनके पिता रामेश्वर साहू (मुल्ला साहू) ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने पीड़ित पक्ष एवं संगठन से लिखित और मौखिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी तथा भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिलाया

जांजगीर-चांपा / सक्ती (छत्तीसगढ़)
हसौद विवाद का शांतिपूर्ण समाधान, भीम आर्मी ने पेश की भाईचारे की मिसाल
आरोपी युवराज साहू एवं उनके पिता रामेश्वर साहू (मुल्ला साहू) ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने पीड़ित पक्ष एवं संगठन से लिखित और मौखिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी तथा भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिलाया

जिला सक्ती के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत हसौद थाना क्षेत्र में लगभग शाम 4:00 बजे 25 मार्च को हुई हाथापाई और अभद्र व्यवहार की घटना का आज सुखद अंत हो गया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की पहल और हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिससे विवाद पूरी तरह सुलझ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी शिवा जाटवर के साथ रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार एवं हाथापाई की घटना सामने आई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप आजाद एवं प्रदेश महासचिव कालेश्वर खुटे के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले की टीम सक्रिय हुई।
आज भीम आर्मी जिला जांजगीर-चांपा अध्यक्ष मंगलू खांडेकर एवं नंदलाल कुर्रे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हसौद थाना पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवराज साहू एवं उनके पिता रामेश्वर साहू (मुल्ला साहू) ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने पीड़ित पक्ष एवं संगठन से लिखित और मौखिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी तथा भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिलाया।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अपने मूल सिद्धांत—न्याय, भाईचारा और सामाजिक एकता—को प्राथमिकता देते हुए उदारता दिखाई और आपसी सहमति से आरोपी पक्ष को क्षमा कर दिया। साथ ही थाने में दर्ज एफआईआर को भी वापस ले लिया गया।
संगठन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि उनका उद्देश्य समाज में विवाद बढ़ाना नहीं, बल्कि सम्मान, न्याय और एकता को स्थापित करना है।
संदेश
“भीम आर्मी का लक्ष्य समाज में भाईचारा, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है।
रीतेश मनहर की रिपोर्ट: सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7 जांजगीर-चांपा / सक्ती (छत्तीसगढ़)



