सुशासन तिहार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, समाधान शिविर में सुनी गई जनसमस्याएं
नवागढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, अमोरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा।

जिला रिपोर्टर: हेमंत कपूर की खास खबर
सुशासन तिहार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, समाधान शिविर में सुनी गई जनसमस्याएं
नवागढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, अमोरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक माननीय श्री नारायण चंदेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जनपद पंचायत नवागढ़ सीईओ श्री बी.आर. वर्मा, तहसीलदार नवागढ़ श्री जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
इसके अलावा जिला पंचायत सभापति श्रीमती आरती तिवारी, जनपद पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष श्री घाशीराम कश्यप, सभापति श्री अखिलेश भीम, श्री रामसाय खूंटे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन प्रताप सिंह एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोटिया की सरपंच श्रीमती राजकुमारी यादव, ग्राम अवरीद की सरपंच श्रीमती गीता श्याम धीवर, ग्राम बड़ेना की सरपंच श्रीमती रेखा देवी, श्री शिवेन्द्र सिंह, श्री नित्यानंद बंजारे (सेंदरी), श्री सुरेश कुमार साहू (दहीदा) सहित 19 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
शिविर में अमोरा, सेंदरी, महंत, खेरा, दर्शी, घुठिया, चोरभांठा, अवरीद, चोरभट्टी, बुड़ेना, जगमहंत, सिंझड़, दहिदा, बरबसपुर, सेमरा, तेंदुआ, गिधा, पौड़ी एवं कोटिया ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर के दौरान पंचायत, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन एवं मनरेगा से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को “लखपति दीदी सम्मान पत्र” प्रदान किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत अमोरा, महंत, अवरीद एवं चौराभाटा के SHG समूह शामिल रहे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी वितरण, किसानों को किसान किताब एवं पर्ची वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र वितरण तथा कृषि विभाग द्वारा एनपीके लिक्विड का वितरण किया गया।
शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना एवं समग्र शिक्षा अंतर्गत श्रवण यंत्र वितरण किया गया। वहीं मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन सुविधा हेतु जाल वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई कार्यक्रम एवं सुपोषित किट वितरण भी किया गया।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने उपस्थित ग्रामीणों को सुशासन तिहार के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान गांव स्तर पर ही किया जाए। वहीं पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर शिविर लगने से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है।
जिला रिपोर्टर: हेमंत कपूर की खास खबर




