क्राइमछत्तीसगढ़नवागढ़/ जांजगीर चांपा

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन सहित 4 वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं खनिज परिवहन पर रोकथाम और अंकुश लगाने के लिए खनिज अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा कन्सदा (शिवरीनारायण) एवं केवा-नवागढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान कन्सदा (शिवरीनारायण) क्षेत्र में अवैध रेत खनन में संलिप्त 01 चैन मशीन पोकलेन को जप्त किया गया। जप्त मशीन को सुरक्षार्थ पुलिस लाइन खोखरा में रखा गया है।

वहीं केवा-नवागढ़ क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते हुए 01 हाईवा (गिट्टी) एवं 02 ट्रैक्टर (रेत) पकड़े गए। सभी वाहनों को जप्त कर थाना नवागढ़ एवं पुलिस लाइन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!