आमोदी में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर रेत नदी में वापस डाली गई
कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 24/05/2026 एवं 25/05/2026 को खनिज अमला जांजगीर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम आमोदी (खपरीडीह) क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित रेत पर कार्रवाई करते हुए लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 01 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर को भी जप्त किया। जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस लाइन खोखरा में रखा गया है।

आमोदी में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर रेत नदी में वापस डाली गई
सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7 | जांजगीर-चांपा
कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 24/05/2026 एवं 25/05/2026 को खनिज अमला जांजगीर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम आमोदी (खपरीडीह) क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित रेत पर कार्रवाई करते हुए लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया।
खनिज विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 01 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर को भी जप्त किया। जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस लाइन खोखरा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी




