बम्हीनीडीह/जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़शिक्षा समाचार

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों-युवाओं ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी उठी मांग

सारागांव, जांजगीर-चांपा | 25 जुलाई 2026। देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक तथा सभी विद्यार्थियों के लिए समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर नगर पंचायत सारागांव के छात्र, युवा, नवजवान एवं जागरूक नागरिकों ने शनिवार को तहसीलदार सारागांव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न संवैधानिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों-युवाओं ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी उठी मांग

सारागांव, जांजगीर-चांपा | 25 जुलाई 2026।

देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक तथा सभी विद्यार्थियों के लिए समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर नगर पंचायत सारागांव के छात्र, युवा, नवजवान एवं जागरूक नागरिकों ने शनिवार को तहसीलदार सारागांव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न संवैधानिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा शिक्षा के बढ़ते निजीकरण ने लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। इन घटनाओं से युवाओं का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालों ने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, जवाबदेह एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर प्राप्त हो सके।

छात्रों और युवाओं ने “वन नेशन, वन एजुकेशन” की अवधारणा के अनुरूप पूरे देश में समान, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों को संसाधनयुक्त बनाने, अंग्रेजी माध्यम सहित उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने, शिक्षकों एवं अन्य रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने तथा बंद पड़े शासकीय विद्यालयों को पुनः प्रारंभ करने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की समस्त प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही छात्र संगठनों के साथ लोकतांत्रिक संवाद स्थापित कर उनकी जायज मांगों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन में 20 जुलाई को दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त शिक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर लापरवाहियों एवं पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।

ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, मुख्य सचिव, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। मुकेश कुमार कारकेल, प्रशांत सूर्यवंशी एवं गोपाल रोहिदास के नेतृत्व में गांव के युवा सदस्य एवं भीम आर्मी के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल रहे। सभी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु सरकार से शीघ्र ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की तथा आशा व्यक्त की कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

रिपोर्ट : सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7

“सच और पंचायत की आवाज”

🌐 https://cgpanchayatnews24x7.live⁠�

📞 खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क : 8889884829

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!