कार्यक्रमग्राम पंचायत न्यूज़पामगढ़/जांजगीर चांपा/छत्तीसगढ़

कोनारगढ़ की राजनीति गरमाई: अविश्वास प्रस्ताव की बैठक स्थगित, दूसरी ओर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान तेज

कोनारगढ़, जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत कोनारगढ़ में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर सरपंच अनिल जोशी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक स्थगित हो गई, वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी ने गांव में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7

कोनारगढ़ की राजनीति गरमाई: अविश्वास प्रस्ताव की बैठक स्थगित, दूसरी ओर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान तेज

कोनारगढ़, जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत कोनारगढ़ में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर सरपंच अनिल जोशी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक स्थगित हो गई, वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी ने गांव में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

शुक्रवार को पंचायत भवन में सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार एवं मतदान के लिए विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया था। हालांकि, निर्धारित बैठक में अपेक्षित संख्या में पंचों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। जानकारी के अनुसार पंचायत के कुल 20 पंचों में से केवल 4 पंच ही बैठक में पहुंचे, जबकि अधिकांश सदस्य अनुपस्थित रहे।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 मई 2026 को अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों एवं संबंधित अधिकारी के आकस्मिक अवकाश के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब इस महत्वपूर्ण बैठक की नई तिथि प्रशासन द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। बैठक स्थगित होने के बाद पंचायत की राजनीति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और ग्रामीणों की नजरें अगली बैठक पर टिक गई हैं।
इसी बीच ग्राम कोनारगढ़ में भीम आर्मी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान में जिला प्रभारी संत राम खरे एवं जिला अध्यक्ष मंगलू राम खांडेकर सहित जांजगीर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से एकजुट होकर समाज के विकास एवं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने की अपील की।
सदस्यता अभियान में युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
गांव में एक ओर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें प्रशासन द्वारा घोषित नई बैठक की तिथि और आने वाले दिनों में पंचायत की राजनीतिक परिस्थितियों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!