बम्हनीडीह पेट्रोल पंप में लंबी कतारों से जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जांजगीर/ चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों को घंटों लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कामकाजी लोग, किसान, मजदूर, छात्र एवं वाहन चालक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ-साथ समय पर उपलब्धता नहीं होने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना ईंधन लिए वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। इसका सीधा असर खेती-किसानी, परिवहन व्यवस्था, व्यापार एवं दैनिक रोजगार पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस समस्या के लिए जिम्मेदार कौन है? यदि समय पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है तो संबंधित विभाग और प्रशासन को तत्काल व्यवस्था सुधारनी चाहिए। जनता का कहना है कि आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार एवं तेल कंपनियों को जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जाए तथा कृत्रिम कमी या कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
सीजी पंचायत न्यूज़ 24/7
जनता की आवाज़, जनता के साथ।